Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

देश में एलपीजी संकट! चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष, पीएम पर बरसे राहुल गांधी

इस अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय संकट के बीच देश की राजधानी दिल्ली का सियासी पारा भी उबाल पर है। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है और विपक्ष ने गैस संकट, संभावित महंगाई और भू-राजनीतिक अस्थिरता के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति अपना ली है।

12 Mar 2026

देश में एलपीजी संकट! चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष, पीएम पर बरसे राहुल गांधी

ईरान में छिड़े युद्ध के कारण ग्लोबल सप्लाई चैन बुरी तरह चरमरा गई है, जिसका सीधा और गंभीर असर भारत पर भी पड़ा है। भारत में एलपीजी गैस संकट खड़ा हो गया है। भारत की 80-85% एलपीजी गैस आयात पर निर्भर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस की खेप रुकने से देश के कई राज्यों में गैस सिलेंडरों की किल्लत शुरू हो गई है, जिससे आम आदमी की रसोई से लेकर व्यावसायिक प्रतिष्ठान तक प्रभावित हैं। सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के उपाय किए हैं, लेकिन संकट गहराता जा रहा है। इस अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय संकट के बीच देश की राजधानी दिल्ली का सियासी पारा भी उबाल पर है। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है और विपक्ष ने गैस संकट, संभावित महंगाई और भू-राजनीतिक अस्थिरता के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति अपना ली है। एक तरफ वैश्विक कूटनीति की चुनौती है, तो दूसरी तरफ घरेलू राजनीति का दबाव; ये दोनों मोर्चे आज देश की सबसे बड़ी और अहम खबर बने हुए हैं। 

लोकसभा में बृहस्पतिवार को कांग्रेस सदस्यों ने एलपीजी के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग करते हुए शोर-शराबा किया, जिसके बाद सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे फिर शुरू हुई तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनके खिलाफ विपक्ष के संकल्प पर हुई सदन में पिछले दो दिन की चर्चा पर अपने विचार रखे। उनका कहना था कि उन्होंने निष्पक्षता और नियमों के अनुरूप सदन की कार्यवाही संचालित करने का प्रयास किया है तथा किसी भी सदस्य को नियमों से परे जाकर बोलने का विशेषाधिकार नहीं है। इसके बाद बिरला ने आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाए।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


देश में एलपीजी संकट! चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष, पीएम पर बर
इस अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय संकट के बीच देश की राजधानी दिल्ली का सियासी पारा भी उबाल पर है। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है और विपक्ष ने गैस संकट, संभाव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News